हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: क्रीड़ा भारती द्वारा सावन के पावन अवसर पर तीज महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती की अध्यक्ष वंदना सिंघल ने की। संचालन एवं व्यवस्थापन में सचिव सुनीता स्वामी और कोषाध्यक्ष नीलम गुप्ता का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में तीज गीत, नृत्य, झूला उत्सव, मनोरंजक खेल एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। अध्यक्ष वंदना सिंघल ने कहा कि तीज महोत्सव भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं नारी शक्ति का प्रतीक है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: पूजा के सिर सजा तीज क्वीन का खिताब सचिव सुनीता स्व...