हापुड़, नवम्बर 10 -- Hapur News: क्षेत्रभर में मंगलवार को गोवर्धन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। लोगों ने शुभ मुहूर्त में गोवर्धन का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में पूजन के बाद शाम को अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया। पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि गोवर्धन का पूजन प्रतिपदा तिथि में किया जाता है। गोवर्धन का पूजन गोधूलि बेला में करना शुभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि भक्तों ने अपने घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी वैदिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : गोवर्धन पूजा पर गायों और प्रकृति की आराधना का है विशेष महत्वपूजा और परंपराओं के साथ मनाया त्योहार इस दौरान मीठी पूरी, पकवान, गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंद, आमपात्र, चांदी से बनी स्याव, दूध बेलनी जैसी सामग्री रखकर पूजा अर्चना की ग...