हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: मां चंडी जी की पालकी यात्रा शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिन शहर में धूमधाम से निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मां चंडी महारानी की पालकी यात्रा का भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।मां चंडी जी की पालकी यात्रा शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिन श्रीचंडी धाम से प्रारंभ होकर प्याऊ वाली गली से बड़ी मंडी से कसरेठ बाजार से बूरा बाजार से कोठी गेट पुलिस चौकी से जैन लोक से माता मौहल्ला से होते हुए श्री चंडी धाम पर विश्राम हुई। मां चंडी महारानी की पालकी यात्रा का भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: नगर में भजन कीर्तन के साथ निकली मां चंडी जी की प्रभात फेरी भक्तों ने मां चंडी महारानी के भजनों पर जमकर नृत्य किया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पालकी सेवा सम...