हापुड़, अक्टूबर 7 -- Hapur News: कस्बा स्थित वैष्णो कालोनी से खाटू श्याम निशान यात्रा को धूमधाम से निकाला गया। यात्रा में भक्तों का जन समुह उमड़ पड़ा। विभिन्न स्थानों पर फूलों की वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इसके अलावा लोगों ने मीठा शर्बत पिलाकर पुण्य कमाया।

यात्रा का आयोजन सिंभावली की श्री श्याम सरकार सेवा समिति के तत्वाधान में आज शाम छह बजे से तृतीय भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इससे एक दिन पूर्व बुधवार को कीर्तन स्थल वैष्णो कालोनी से भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से बैंड बाजों और तेज संगीत की पर बज रहे बाबा श्याम के भजनों के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथ में विभिन्न प्रकार के निशान लिए महिला और पुरुष बाबा के जयकारें लगा रही थी। बाबा के रथ को हर कोई धक्का लगाने के लिए आतुर नजर आया...