हापुड़, अगस्त 16 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छपकौली में एक युवक पर दो युवकों ने उस समय हमला कर दिया, जब वह मंदिर के पास स्थित लालपुर वालों की धर्मशाला में बैठा हुआ था। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। किसी प्रकार पीड़ित ने वहां से बचकर अपनी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गांव छपकौली निवासी विपिन कुमार ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 12 अगस्त की रात करीब दस बजे वह गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास स्थित लालपुर गांव वालों की धर्मशाला में बैठा हुआ था। तभी थाना हापुड़ देहात थाना क्ष...