Hapur News: दौड़ लगाने गई युवती की ट्रेन से कटकर मौत
हापुड़, जुलाई 6 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर। सवांददाता/सिंभावली। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब नियमित रूप से दौड़ लगाने के लिए घर से निकली एक युवती का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती का शव रेलवे पटरी पर दो हिस्सों में मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों के अनुसार युवती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.