हापुड़, अगस्त 21 -- Hapur News: हापुड़ में गुरूवार को सुबह से ही चटक धूप और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दोपहर तक लोगों का पसीना टपकता रहा। लेकिन दोपहर में आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगी। कुछ देर बाद हल्की रिमझिम बारिश की बूंदे गिरी। इससे लोगों को कुछ हद तक उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से हापुड़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे लोगों का हाल बेहाल है। दिन में सूर्यदेव की तल्ख किरणों से शरीर झुलस रहा है तो वहीं हवा में आर्द्रता बेहद कम होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत ऐसे में एसी-कुलर से बाहर निकलते ही लोगों को चिपचिपाहट वाली गर्मी का अहसास हो रहा है। आलम यह है कि लोगों को घर से बाहर निकलने में भी दि...