Hapur News: देशभक्ति के रंग में रंगा हापुड़, भाजपाईयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
हापुड़, अगस्त 13 -- Hapur News: भाजपा की नगर में गुरूवार की शाम भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने तिरंगा यात्रा को फ्री गंज रोड स्थित रेलवे पार्क से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीजे और बैंडबाजों के साथ निकाली गई यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान देशभक्ति तरानों पर पूरा वातावरण देशभक्ति के माहौल में बदल गया। शाम करीब पांच बजे यात्रा नगर के फ्री गंज रोड से शुरू होकर देवी मंदिर तिराहा, रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला और गढ़ रोड स्थित अटल गौरव पार्क पर संपन्न हुई। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए लाखों वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हमें उनके बलिदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.