Hapur News: देवी का रूप मानकर भक्तों ने कन्याओं का किया पूजन
हापुड़, अक्टूबर 19 -- Hapur News: शरदीय नवरात्र के नौवें दिन दुर्गा नवमी मनाई जाती है। दुर्गा नवमी पर श्रद्धालुओं ने कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनकी पूजा की। कन्याओं के पैर धोकर हलवा, पूड़ी का भोग लगाया गया। इसके बाद कन्याओं को अपनी क्षमता के अनुसार उपहार भेंट किए गए। इस दौरान घरों में माता रानी के जयकारें गुंजते रहे। नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त उपवास रखते है। कुछ भक्त पहले और आखिरी दिन उपवास रख मां की उपासना करते है। माता रानी के उपवास को पूरा करने के लिए दुर्गा नवमी का पूजन करने वाले भक्तों ने सुबह उठकर अपने नृत्य कर्म किए। इसके बाद 2 से 10 साल के बीच की कन्याओं को आमंन्त्रित किया। सबसे पहले कन्याओं को स्वच्छ जगह बैठाया गया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: नवमी पर घरों से लेकर मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.