Hapur News: देर रात का मना कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
हापुड़, सितम्बर 5 -- Hapur News: नगर के प्रसिद्ध मीरा रेती श्री दुर्गा मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया शुक्रवार देर शाम शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, कालिया नाग दमन और रासलीला पर आधारित सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं। राधा-कृष्ण के वेश में सजे बाल कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। जैसे ही कलाकार मंच पर आए, पूरा पंडाल राधे-राधे और जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा कार्यक्रम में भजन मंडलियों द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। "श्री राधे-राधे बरसाने वाली" और "नंद घर आनंद भयो" जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। अंत में फूलों की होली का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.