हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: ब्रजघाट। क्षेत्र के गांव भोगापुर निवासी वीरपाल सिंह की संपत्ति की पुलिस द्वारा शीघ्र ही कुर्की करेगी। इसके लिए न्यायालय से मिले आदेश का पालन करते हुए कुर्की से होने वाली कार्रवाई करते हुए मुनादी कराई गई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एक मामले में पुलिस ने कुर्की करने के नोटिस चस्पा किए है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि गांव निवासी वीरपाल सिंह के खिलाफ अलग अलग दो महिलाओं ने कार में बैठाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने उस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी निंरतर फरार चल रहा है। आरोपी के गिरफ्तार न होने के बाद पुलिस द्वारा उसकी संपत्ति की कुर्की की तैयारी की गई है। कुर्की किए जाने से पूर्व न्यायालय से मिले आदेशों का पालन करते हुए...