Hapur News: दुष्कर्म के आरोपी की संपत्ति की हुई कुर्की
हापुड़, जुलाई 28 -- Hapur News: क्षेत्र में दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे एक आरोपी की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क कर दी है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इनाम घोषित होने के बाद पुलिस और अन्य एजेंसियों ने उसकी तलाश और तेज कर दी है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव निवासी है और उसके खिलाफ दर्ज दो गंभीर अभियोगों में वांछित है। इनमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण उसके विरुद्ध घोषित पुरस्कार की धनराशि 25 हजार किया गया था। उसके बाद भी आरोपी पकड़ में नहीं आया। जिसके बाद आरोपी की संपत्ति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.