हापुड़, अक्टूबर 18 -- Hapur News: नगर समेत सिंभावली,बहादुरगढ़ क्षेत्र में रविवार कों दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और घरों में कन्या लांगुरों की पूजा कर भोजन कराया। विभिन्न स्थानों पर मेले और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मन्नत मांगी। देर शाम तक माता के जयकारे और धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। कई मंदिरों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस दल भी तैनात रहा। बक्सर, भदस्याना, बहादुरगढ़ स्थित माता के मंदिर पर नवरात्रों में लगने वाले मेले में माता के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए नवविवाहित जोड़ों ने गठजोड़े की जात दी तथा नवजात बच्चों के जड़ूले उतरवाए। यह भी पढ़ें- Rampur News: महाअष्टमी पर श्रद्धा व भक्ति की गूंज...