Hapur News: दुकान में घुसकर अभद्रता करने का आरोप
हापुड़, सितम्बर 17 -- Hapur News: नगर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक क्लिनिक संचालक को धमकाते और एक खास समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिख रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी युवक क्लिनिक संचालक को गालियां देते हुए भी नजर आ रहा है। मोहल्ला चौधरीयान के फरमान ने कोतवाली में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 10:15 बजे वे नगर के मोहल्ला मीरा रीती में अपने 'उम्मीद हेल्थ क्लिनिक' पर मौजूद थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने देर रात तक दुकान खोलने और एक समुदाय के लोगों की भीड़ इकट्ठा करने का आरोप लगाकर उनके साथ बदतमीजी और गाली-गलौज की।क्लिनिक संचालक ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने कमरे में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.