Hapur News: दुकान पर सामान लेने गए युवक के साथ की मारपीट
हापुड़, अक्टूबर 4 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक के साथ बिना किसी बात पर गांव के ही कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की। आरोप है कि बीच बचाव करने आयी उसकी बहन के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस ने बहन की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव ग्राम अब्दुल्लापुर मोड़ी निवासी आलिया ने मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें बताया गया कि शनिवार को उसके घर उसका भाई साजिद आया हुआ था। पीड़िता ने बताया कि उसका भाई परचून की दुकान से कुछ सामान लेने के लिए दुकान पर गया था। तभी गांव के ही सानू ने उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट करनी शुरु कर दी। मारपीट को हाेता देख मुस्कान, इमला, रुबीना भी मौके पर पहुंची तो उन्होंने भी पीड़ित के साथ मारपीट की। घटना की सूचना पीड़ित ने फोन के माध्यम से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.