हापुड़, नवम्बर 6 -- Hapur News: शुक्रवार को बक्सर स्थित सरस्वती शिशु सदन विद्यालय में दिवाली प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में बच्चों ने केंडल, दिया, पोस्टर, हेंडक्राफ्ट कला, रंगोली के अलग अलग स्टॉल लगाये। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रबन्धक लोकमणी शर्मा व स्कूल कोषाध्यक्ष जगमणी शर्मा ने देवी लक्ष्मी समक्ष दीप प्रज्वलत कर की। प्रदर्शनी को देखने के लिए बच्चों के अभिभावकों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी पहुंचे। बच्चों ने प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि त्योहारों को प्रकृति और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सकता है।प्रदर्शनी में भाग लेने वाले बच्चों को स्कूल प्रबन्धक द्वारा पुरुस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर,अभिभावकों ने सरा...