हापुड़, नवम्बर 7 -- Hapur News: दीवाली से एक दिन पहले हापुड़ प्रदूषण में पहली बार रेड जोन की स्थिति में जा पहुंचा है। वायुमंडल में धूल और धुएं के कण रुकने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। पटाखे छोड़े जाने से पहले ही हापुड़ का एक्यूआई एक बार तो 390 को पार कर गया था जबकि एक सबसे कम 153 तक रहा है। आज औसत एक्यूआई 310 दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- मेरठ समेत वेस्ट यूपी में 4 दिन चरम पर रहेगा प्रदूषण, दिवाली के बाद और बिगड़ सकते हैं हालातहापुड़ में बढ़ा प्रदूषण हवा में फिर घुटन सी बढ़ने लगी है, 1 साल बाद फिर से वायुमंडल में प्रदूषण के कण बुखार, सांस तथा अन्य पीड़ितों के लिए सिरदर्द बन रहे हैं। रविवार की दोपहर को भी 310 दर्ज किया गया है। इसके अलावा मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि दो दिन मौसम में नमी ज्यादा रहने तथ हवा का दवाब कम होने...