Hapur News: दीवान स्कूल ने मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में लहराया परचम
हापुड़, सितम्बर 30 -- Hapur News: दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ की छात्राओं ने मेरठ में आयोजित मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। एकल शास्त्री गायन एवं एकल शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं की निष्ठा गुप्ता एवं कक्षा बारहवीं की तान्या गौशिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रबंध समिति की चेयरपर्सन ममता दीवान एवं निदेशक एचएम राउत ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य शुभ्रा अवस्थी ने विद्यार्थियों की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए एक अत्यंत गर्व का क्षण है। छात्रों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और हमारे कला शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.