Hapur News: दीपों की रोशनी से जगमगाया गढ़ क्षेत्र
हापुड़, नवम्बर 9 -- Hapur News: गढ़ क्षेत्र में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। दीपोत्सव पर पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा। सुबह से ही लोगों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। घरों से लेकर बाजारों और धार्मिक स्थलों तक विशेष सजावट की गई। लोगों ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दीपावली की शाम होते ही घरों में दीप जलाने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने अपने मकानों के मुख्य द्वार, छतों और बालकनियों को रंग-बिरंगी लाइटों की झालरों से सजाया। दीपों की रोशनी और आकर्षक विद्युत सजावट से पूरा गढ़ क्षेत्र जगमगाता नजर आया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: जनपद में धूमधाम से अंधकार पर प्रकाश का पर्व दीवाली मनाई गई वहीं धार्मिक स्थलों पर भी विशेष सजावट के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.