हापुड़, नवम्बर 9 -- Hapur News: दीपो के पर्व दीपावली से कई दिन पहले ही मिठाईयां और गिफ्ट आइटम की खरीदारी शुरू हो जाती है। लेकिन दीपावली वाले दिन इसकी खरीदारी ज्यादा होती है। ऐसे में इस बार भी दीपावली पर मिठाइयों और गिफ्ट आइटम की खूब बिक्री हुई। बाजार में सुबह से ही लोगों की चहल पहल रही। इस दौरान शहर की सभी नामी मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ खूब जुटी रही। शाम पांच बजे तक मिठाई की दुकानों पर चहल पहल रही। इस दौरान गिफ्ट करने के लिए लोगों ने ड्राई फ्रूट, चॉकलेट आदि भी खरीदे। दीपावली पर एक दूसरे को मिठाई व गिफ्ट देकर बधाईयां दी जाती है। ऐसे में पिछले कई दिन से मिठाईयों और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर लोगों की भीड़ भाड़ नजर आ रही है। दीपावली पर मिठाई की दुकानों पर खोया से ज्यादा मेवों की मिठाई, गजक आइटम आदि की अच्छी बिक्री हुई। मिठाई दुकानों मे...