हापुड़, नवम्बर 9 -- Hapur News: दीपावली के अगले दिन सोमवार की सुबह दिन निकलते ही गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में धुंध की मोटी चादर दिखाई दी। शहर से लेकर गांवों तक आसमान में धुंध छाई रही। सुबह के समय पेड़ और आसपास की इमारतें भी धुंध के बीच धुंधली नजर आईं। सड़कों पर भी दृश्यता कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दीपावली की रात जमकर आतिशबाजी और पटाखे छोड़े जाने के बाद सुबह वातावरण में धुएं और धुंध का असर दिखाई दिया। गढ़ नगर, ब्रजघाट, सिंभावली, बहादुरगढ़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी सुबह के समय आसमान धुंधला नजर आया। लोगों का कहना है कि दीपावली की रात आतिशबाजी के बाद वातावरण में प्रदूषण बढ़ गया है।सुबह यह भी पढ़ें- Faridabad News: दीवाली पर आतिशबाजी से शहर की हवा जहरीली घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को धुंध के बीच आवागमन करना पड़ा।...