हापुड़, अक्टूबर 30 -- Hapur News: बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चित्तौड़ा निवासी एक दिव्यांग व्यक्ति ने मारपीट करने और मुकदमा वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित नवीन कुमार के अनुसार, 19 अक्टूबर को गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की थी। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उसने थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सीओ के समक्ष भी शिकायत रखी, लेकिन उसे अब तक न्याय नहीं मिला।नवीन कुमार का आरोप है कि अब आरोपी ग्राम प्रधान के साथ मिलकर उस पर मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। समझौता नहीं करने पर छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसाने और उंसके साथ म...