हापुड़, जुलाई 27 -- Hapur News: पिछले कई दिनों से हापुड़ में भीषण गर्मी लोगों को सता रही है। सोमवार को भी सुबह से तेज धूप खिली, ऐसे में हवा में नमी होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दिनभर लोग हाय गर्मी-हाय-गर्मी करते नजर आए। लेकिन शाम को मौसम अचानक बदल गया और आसमान में घने काले बादल छा गए। ठंडी हवाएं चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने लगी। इससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। पिछले कई दिनों से हापुड़ का मौसम हर पल बदलता नजर आ रहा है। कभी बादल तो कभी धूप खिल रही है। यह भी पढ़ें- Hathras News: दोपहर तक रही गर्मी और उमस, शाम को बूंदाबांदी से मौसम हुआ खुशनुमा सोमवार को भी सुबह से ही आसमान साफ था और तेज धूप खिली। जैसे-जैसे मौसम चढ़ता गया, वैसे-वैसे ही सूर्यदेव की तल्ख किरण लोगों को परेशान करने लगी। ऐसे में घर से बाह...