Hapur News: दिगंबर जैन मंदिर से निकलेगी वार्षिक रथ यात्रा
हापुड़, सितम्बर 23 -- Hapur News: भगवान महावीर के संदेश 'जियो और जीने दो को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कसेरठ बाजार से वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के तहत 26 सितंबर, शनिवार को मंदिर से सुबह 10 बजे रथ यात्रा प्रारंभ होगी। रथ यात्रा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस दौरान जैन समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आमत्रंण पत्र दिया है।जैन समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन के दूसरे दिन 27 सितंबर, रविवार को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन का शुभारंभ रात आठ बजे होगा। इसमें कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं साहित्यप्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.