हापुड़, अक्टूबर 1 -- Hapur News: नगर के दिल्ली रोड रामलीला ग्राउंड के आगे स्थित पेट्रोल पंप पर नो पोल्यूशन नो फ्यूल का पालन कराया गया। पेट्रोल पंप स्वामी ने तीन कर्मचारियों को एप के माध्यम से वाहनों के नंबर स्कैन कराकर पीयूसी स्टेटस चेक किया। जिन वाहनों के पास वैध पोल्यूशन प्रमाण पत्र नहीं थे, उन्हें पेट्रोल नहीं दिया गया। हालांकि इस दौरान कई वाहन स्वामियों से कर्मचारियों को नोंकझोंक भी हुई। इसपर वाहन स्वामी ने मौके पर आकर मामला शांत कराया।पेट्रोल पंप स्वामी पारितोष अग्रवाल ने बताया कि तीन कर्मचारियों को पेट्रोल पंप पर आने वाले वाहनों का पीयूसी जांचने के लिए तैनात किया गया, जिन्होंने वाहनों के नंबर स्कैन कर पीयूसी का स्टेटस जांचा। जिन वाहनों का पीयूसी एक्सपायर था, उन्हें फ्यूल नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि कई वाहन स्वामियों ने तत्काल ह...