हापुड़, अगस्त 19 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर कार व दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग पूरा न होने पर प्रताड़ित कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दो नंदोईयों पर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति सहित नौ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोपों की शुरुआत एक गांव निवासी महिला ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 19 नवंबर 2024 को जिला मेरठ के थाना लोहिया नगर के फतलेपुर पहलवान कालोनी निवासी इरशाद से साथ उसका निकाह हुआ था। निकाह में मिले दान-दहेज से पति सहित ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। निकाह वाले दिन ही पति शराब के नशे में धुत होकर उसके पास आया। जब उसने शराब पीने का विरो...