हापुड़, अगस्त 4 -- Hapur News: क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग है। उनके घर पर एक व्यक्ति का आना जाना था। वह उस पर बुरी नजर रखने लगा। उसने आरोपी को घर से भगा दिया। उसके बाद आरोपी ने उसके पिता से साठ गांठ करते हुए उसकी गैर जाति में शादी करा दी। शादी के बाद उसके पति समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर घायल करते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दहेज के लिए दुल्हन को घर से निकाला, प्राथमिकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...