हापुड़, जुलाई 29 -- Hapur News: हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला कासिमपुरा निवासी एक विवाहिता को गढ़ गेट निवासी ससुरालियों ने बंधक बनाकर जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपी ससुरालियों ने उसका गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। किसी प्रकार नंगे पैर दौड़कर विवाहिता ने अपनी जान बचाई । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला कासिमपुरा निवासी अलीशा ने कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका निकाह गढ़ गेट निवासी फैसल के साथ 4 दिसंबर 2024 को बड़ी ही धूमधाम के साथ हुआ था। निकाह में मिले दान-दहेज से पति फैसल, सास सम्मु, ननद निशा, अकरम और असरफ खुश नहीं थे। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग उसके साथ गाली-गलौच करते। विरोध करने पर...