हापुड़, अगस्त 21 -- Hapur News: हापुड़ संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया। जेठ पर अश्लीलता करने का पीड़िता ने आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम ददायरा निवासी शीतल ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 3 मार्च 2025 को उसकी शादी मेरठ जनपद के ग्राम फफूड़ा निवासी बादल के साथ हुई थी। शादी में पिता ने अपनी सामर्थ से अधिक खर्चा किया था। जिसमें स्त्रीधन के रूप में सभी घरेलू सामान व एक मोटरसाईकिल व सोने चांदी की जेवरात जिसमे जेठ व ससुर को एक एक सोने की अंगूठी दी गयी थी। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। पति शराब पीकर मारपीट करता है। आरोप है कि जेठ उसके साथ अश्लीलता करता है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुक...