Hapur News: दहशत: खूंखार हुआ तेंदुआ, पहले सांड का शिकार अब किसान पर हमला
हापुड़, अगस्त 11 -- Hapur News: क्षेत्र के खादर इलाके में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। दो दिन पहले एक सांड को मारने की घटना के बाद मंगलवार दोपहर एक किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में किसान घायल हो गया, जिसे परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गांव नयागांव निवासी किसान नेपाल सिंह मंगलवार दोपहर भगवंतपुर के जंगल क्षेत्र में अपनी गन्ने की फसल देखने के लिए गया था। किसान का आरोप है कि खेत में पहले से छिपे बैठे एक जंगली जानवर ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। हमले में उसकी जांघ पर गहरे पंजों के निशान आ गए और वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के किसान मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद जंगली जानवर खेतों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.