हापुड़, सितम्बर 4 -- Hapur News: हापुड़ खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग की टीम ने हाल ही में खाद्य प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहित किए थे। इनकी जांच रिपोर्ट राजकीय लैब से प्राप्त हो गई है। इसमें 12 व्यापारियों में दस नमूने अधोमानक पाए गए है। जबकि एक असुरक्षित और मिसलिडिंग मिला है। अब इन व्यापारियों के खिलाफ एडीएम वित्त एवं राजस्व की कोर्ट में विभाग ने वाद दायर कराया है। कोर्ट से फैसला होने के बाद जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जाएगी।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज राय ने बताया कि न्यू आलोक कालोनी स्थित ब्रज मोहन की दुकान से धनिया पाउडर, मेरठ रोड एक्सिस बैक के पास शुभम अग्रवाल की लाल मिर्च पाउडर, साबुत धनिया व पीसा धनिया, श्रीनगर स्थित पुनित कुमार गर्ग लाल मिर्च पाउडर, बनखंडा स्थित तुषार शर्मा का क्रीम, ददायरा स्थित रविन्द्र कुमार का ...