Hapur News: दस्तक अभियान शुरू, पहले दिन 38 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा किया नष्ट
हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत शनिवार से जिले में दस्तक अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत घर घर जाकर स्वास्थ्य टीमों ने डेंगू-मलेरिया के मरीज खोजें। टीमों ने 38 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा भी नष्ट किया। अभियान के तहत पूरे जिले में संचारी रोगों से रोकथाम के प्रबंध होंगे। मौसमी बीमारी के बाद जनपद में डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। जिसे ध्यान में रखते हुए जिले के स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। संचारी रोग नियंत्रण माह एक जुलाई से शुरू हो गया था। अब दस्तक अभियान का जिले में शनिवार सुबह से शुभारंभ हो गया है। इसमें 860 टीम ने जगह जगह जाकर संचारी रोगों से रोकथाम के लिए कार्य किया। 38 स्थानों पर लार्वा नष्ट किया और डेंगू-मलेरिया के मरीजों को खोजा। बुखार के मरीज भी खोजे गए हैं। जिला मलेरिया अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.