Hapur News: दंगल जैसे खेल हमारी संस्कृति-ग्रामीण खेल परंपरा की अमूल्य धरोहर
हापुड़, जुलाई 3 -- Hapur News: ग्राम सपनावत में आयोजित पारंपरिक दंगल कार्यक्रम में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के युवा नेता और धौलाना विधानसभा के भावी प्रत्याशी दिग्विजय सिसौदिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्र के युवाओं, ग्रामीणों और सम्मानित बुजुर्गों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा उन्हें महाराणा प्रताप का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत कराने के बाद युवाओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिसौदिया ने कहा कि दंगल जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति और ग्रामीण खेल परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और सही प्रोत्साहन देने की है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.