हापुड़, अक्टूबर 25 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के हापुड़-किठौर मार्ग पर गांव असौड़ा में धर्मकांटे के सामने गलत दिशा से आए तेज रफ्तार थ्रीव्हीलर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक का बायां घुटना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया थी, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। घायल को मेरठ रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम पीरनगर सूदना निवासी हरीश कुमार त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि पांच अक्टूबर को उनका पुत्र विभोर त्यागी बाइक पर सवार होकर अपने काम से आरटीओ कार्यालय हापुड़ जा रहा था। यह भी पढ़ें- Hapur News: हापुड़ : तेज रफ्तार थ्रीव्हीलर की टक्कर से बाइक सवार घायल सुबह करीब साढ़े दस बजे वह असौड़ा गांव में किठौर-हापुड़ मार्ग पर धर्मकांटे के सामने पहुंचा। ...