Hapur News: त्योहारों पर गैरहाजिर रहने वाले चालक परिचालकों पर गाज गिरेगी
हापुड़, नवम्बर 25 -- Hapur News: त्योहारों पर बिना सूचना दिए ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो के चालक परिचालकों पर अब गाज गिरेगी। एआरएम ने ऐसे लापरवाह चालक परिचालकों की लिस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। इनके खिलाफ सेवा समाप्ति और जुर्माना लगाने संबंधित कार्रवाई हो सकती है।दीपावली, भैया दूज, छठ पूजा एवं गंगा मेले को लेकर हापुड़ डिपो के एआरएम ने सभी चालक-परिचालकों को लगातार ड्यूटी करने के निर्देश जारी किए थे। बिना सूचना दिए गैरहाजिर रहने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके बावजूद कई चालक परिचालकों ने लापरवाही बरती और बिना सूचना दिए गैरहाजिर रहे। अब गंगा मेला संपन्न होने के बाद एआरएम ने ऐसे लापरवाह चालक परिचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है। दफ्तर के कर्मचारियों को ऐसे चालक परिचालकों की लिस्ट बनाने के निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.