Hapur News: तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार की मौत
हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: धौलाना । थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी चौकी अंतर्गत ग्राम पिपलेहड़ा के पास गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश शर्मा ने बताया कि गुरुवार शाम करीब छह बजे हुए इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए पिलखुवा स्थित रामा अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। वहीं दुर्घटना में शामिल कैंटर और क्षतिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.