Hapur News: तेजी से कम होने लगा गंगा का जलस्तर
हापुड़, सितम्बर 11 -- Hapur News: बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने में कमी आने से गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा का जलस्तर एकदम से काफी कम हुआ है। शुक्रवार को जलस्तर में काफी गिरावट दर्ज की गई। जिससे खादर क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।पिछले कुछ दिनों से बारिश और बिजनौर बैराज से भारी मात्रा में जल का डिस्चार्ज करने से गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी थी। वहीं बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी रहने से खादर क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों और प्रशासन को भी बाढ़ की संभावना नजर आने लगी थी। लेकिन तीन दिनों से जलस्तर कम होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने लगी है। गुरुवार की देर शाम जहां गढ़-ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 198.74 मीटर (समुद्र तल से) दर्ज किया गया, वहीं शुक्रवार की शाम जलस्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.