Hapur News: तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर दिगंबर जैन मंदिरों में निर्वाण लाडू चढ़ा
हापुड़, अगस्त 19 -- Hapur News: जैन धर्म के 23वें तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर नगर के तीनों दिगम्बर जैन मंदिरों में जैन भक्तों द्वारा पार्श्वनाथ निर्वाण लाडू चढाए गए। इसके साथ ही विधान मंडल पाठों में बैठकर श्रद्धापूर्वक पूजन किया गया। नगर के कसेरठ बाजार स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में प्रातःकाल अभिषेक पूजन शांतिधारा के उपरांत पार्श्वनाथ निर्वाण लाडू चढाया गया तथा पार्श्वनाथ विधान मंडल पाठ का आयोजन हुआ। विधान मंडल पाठ के पूजन को मवाना से आए प्रतिष्ठाचार्य पारस जैन शास्त्री ने संपन्न कराया। काफी संख्या में जैन समाज के भक्तों ने विधान मंडल पाठ में बैठकर पूजा अर्चना की। जैन विद्धान पारस जैन शास्त्री ने कहा कि जैन धर्म में 24 तीर्थकर हुए हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.