हापुड़, सितम्बर 7 -- Hapur News: शिवाजी नगर स्थित तीन मूर्ति मंदिर में विनोद कुमार भारद्वाज सुपुत्र जगदीश प्रसाद भारद्वाज के आवास पर रामचरित मानस पाठ का आयोजन हुआ। कथा व्यास रामकेश सिंह तोमर ने अरण्य कांड की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि सूपर्णखा अपने भाई खर-दूषण के पास पहुंची और नाक-कान काटे जाने की घटना बताई। इसके बाद खर-दूषण सेना लेकर पंचवटी पहुंचे। मायापति राम ने अपनी माया से राक्षसों को भ्रमित कर दिया, जिससे उन्हें एक-दूसरे में राम दिखाई देने लगे और उन्होंने आपस में ही युद्ध कर सेना का संहार कर लिया। आयोजन में विनोद भारद्वाज, जगदीश भारद्वाज, काजल, द्रोण भारद्वाज, पलक, रिया, वीर सैन बंसल, अखिलेश मित्तल, सुधीर गोयल, अजय गोयल, हरि कुमार, सीता राम, कृष्ण कुमार शर्मा, रामनिवास शर्मा, राजबीर सिंह, हीरा लाल शर्मा, डॉ. सुबंधु शर्मा, राजेन्द्र...