Hapur News: तीन दशक पुराने जलनिकासी संकट के समाधान की दिशा में बड़ी सफलता
हापुड़, अगस्त 4 -- Hapur News: रेलवे स्टेशन के समीप स्थित घनी आबादी वाले क्षेत्र में पिछले लगभग तीन दशकों से बनी जलनिकासी की गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। रेलवे द्वारा नाला निर्माण के लिए अपनी भूमि लीज पर उपलब्ध कराने की स्वीकृति दिए जाने के बाद नगर पालिका परिषद पिलखुवा अब नाला निर्माण की प्रक्रिया शुरू करेगी। इससे करीब 30 हजार लोगों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के अनुसार वर्षों पहले रेलवे ने अपनी भूमि से गुजरने वाले पुराने नाले को बंद कर दिया था। इसके बाद छिद्दापुरी, भेलपुरी, नवरंगपुरी, पाबला रोड, रामपुरा, मंडी क्षेत्र, आसरा कॉलोनी समेत आसपास के कई मोहल्लों में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या लगातार बनी रही। रामानुज दयाल सरस्वती शिशु मंदिर और डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.