हापुड़, जुलाई 8 -- Hapur News: गंगा नगरी क्षेत्र के पलवाड़ा मार्ग पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गेस्ट हाउसों को सील कर दिया। जांच के दौरान लाइसेंस, अग्निशमन सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य वैधानिक मानकों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर यह कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने ग्रीन गेस्ट हाउस, ब्रजवासी गेस्ट हाउस, ध्रुव गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान गेस्ट हाउसों के संचालन संबंधी अभिलेख, लाइसेंस, फायर सेफ्टी व्यवस्था और अन्य आवश्यक दस्तावेज की जांच की गई। अधिकारियों के मांगे जाने पर कई महत्वपूर्ण अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जबकि सुरक्षा और संचालन से जुड़े मानकों में भी गंभीर कमियां पाई गईं। इसके बाद तीनों गेस्ट हाउसों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार वेदप्रकाश सोनी, अतिर...