हापुड़, सितम्बर 30 -- Hapur News: सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर और गढ़ विधायक हरेन्द्र तेवतिया की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन स्थित सभागर कक्ष में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति(दृष्टि) की बैठक आयोजित की गई। तीनों विधायकों ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने लाभार्थियों के लिए कई योजनाएं संचलित की है, इन योजनाओं का धरातल पर पात्रों को लाभ मिलना चाहिए। सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने का जिम्मा हम सभी का है। धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि जिले में कई परियोजनाएं संचलित है, इन परियोजनाओं को सहीं समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को धरातल पर लाइनों को दुरूस्त ...