हापुड़, अगस्त 14 -- Hapur News: शुक्रवार को पंजाब की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोक रंगों को समर्पित पंजाबन मुटियारा की ओर से तीज समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजक सिमरन सहारा एवं शैली मारवा रहीं, जबकि कार्यक्रम का संचालन नीशा छाबड़ा ओर सिमरन ने किया। समारोह में मटका वॉक, डांस कॉम्पिटिशन सहित विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पंजाबी गीतों और ढोल की थाप पर जमकर भंगड़ा एवं गिद्दा किया और पूरे माहौल को उत्साह एवं उमंग से भर दिया। आयोजक सिमरन सहारा ने कहा कि पंजाबन मुटियारा का उद्देश्य पंजाबी संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत को लोगों तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: तीज महोत्सव में महिलाओं ने जमकर किया नृत्य और गायन सभी के प्यार और सहयोग से भविष्य में भी इसी तरह के और भ...