हापुड़, अगस्त 17 -- Hapur News: कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिमरन गोयल तथा द्वितीय स्थान नैना गुप्ता ने प्राप्त किया। विजेताओं को संस्था की जिला अध्यक्ष रति अग्रवाल, पारुल जिंदल (महामंत्री) एवं वसु कंसल (कोषाध्यक्ष) द्वारा ताज पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सावनी के गीतों पर झूमी महिलाएं कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला हापुड़ इकाई द्वारा होटल टुनाइट में तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की आरती एवं गणेश वंदना के साथ किया गया। इसके बाद महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक खेलों, नृत्य, मल्हार एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। यह भी पढ़ें...