Hapur News: ताला तोड़ने का विरोध करने पर महिलाओं से की मारपीट
हापुड़, अक्टूबर 7 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कमरे का ताला तोड़ने का विरोध करने पर उसके और उसकी पुत्रवधू के साथ मारपीट तथा कपड़े फाड़कर अश्लीलता का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के अनुसार छह अक्टूबर को कुछ लोगों ने उसके कमरे का ताला तोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान महिला के कपड़े फाड़ दिए गए और उसके साथ अश्लीलता करने का प्रयास किया गया। महिला के शोर मचाने पर उसकी पुत्रवधू मौके पर पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुत्रवधू ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की गंभीरता से जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.