Hapur News: ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठे-बैठे दरोगा का हुआ निधन
हापुड़, नवम्बर 4 -- Hapur News: हापुड़। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गंदू नगला में रात्रि ड्यूटी के दौरान उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बताया गया कि ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह कुर्सी पर बैठे-बैठे ही जिंदगी की जंग हार गए। सुबह ग्रामीणों ने उन्हें आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद सूचना पर थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद उप निरीक्षक के निधन की जानकारी हुई। उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मूलरूप से ग्राम नगला ठाड़ा, थाना सादाबाद जनपद हाथरस के निवासी थे। मंगलवार को पुलिस लाइन हापुड़ में एसपी मधुबन सिंह ने उप निरीक्षक के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एएसपी महेश कुमार और सीओ राहुल कुमार यादव समेत अन्य पुलिस अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.