Hapur News: डॉक्टर्स-डे पर प्रसिद्ध चिकित्सकों को किया सम्मानित
हापुड़, जुलाई 3 -- Hapur News: राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर डा.हर्ष मिश्रा के निवास पर एक भव्य समारोह में लायंस क्लब हापुड सिटी के सौजन्य से आयोजित किया गया। इसमें जिले के प्रसिद्ध चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। समारोह में डा.हर्ष मिश्रा के अतिरिक्त डा.आशा मिश्रा, डा.नमीता अग्रवाल, डा.सौरभ गोयल, डा. प्रवीण कुमार, डा.अरुज दूदिया, डा.स्तुति छाछरिया तथा डा.अंशुल मिश्रा को पटका पहनाकर तथा सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सकों का कार्य वास्तव में मानवता की बड़ी सेवा है। सचिव डा.राजेश्वर सिंह ने कहा कि हम उनके त्याग और समर्पण को सम्मानित कर रहे है। संचालन करते हुए महावीर वर्मा ने कहा कि डॉक्टर वास्तव में धरती के भगवान हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: डाक्टर्स डे पर लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया ग्रेटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.