हापुड़, अक्टूबर 17 -- Hapur News: डीएम कविता मीना ने शनिवार को गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नवीन मंडी में धान खरीद व्यवस्था और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को किसानों की उपज का 48 घंटे के भीतर भुगतान करने के निर्देश दिए।डीएम कविकता मीना शनिवार को नवीन मंडी पहुंची, यहां डीएम ने मंडी में धान की आवक, नमी मापक यंत्र एवं तौल कांटों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से वार्ता कर भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी ली एवं किसानों से खरीद में किसी प्रकार की समस्या न होने के संबंध में जानकारी ली। केंद्र प्रभारियों को किसानों की उपज को समय से तौल कराकर 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।डीएम ने मंडी सचिव को मंडी परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, छाया एवं किसानो...