Hapur News: डीएम ने गढ़ मेले के कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
हापुड़, नवम्बर 18 -- Hapur News: कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा मेले में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी कविता मीना ने मेले में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कविता मीणा ने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हो रही निगरानी, वायरलेस संचार व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, अग्निशमन व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं कीजानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं को भी परखा।डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहना चाहिए। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी आपात स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.