Hapur News: डिवाइडर फांदकर नाले में गिरी कार, मची अफरा तफरी, तीन घायल
हापुड़, जुलाई 7 -- Hapur News: राष्ट्रीय राजमार्ग नौ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रामपुर सर्विस रोड के पास मंगलवार को कार अनियंत्रित होकर साइड डिवाइडर फांदते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए, जबकि दो अन्य सुरक्षित बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को छुट्टी दे दी गई। कार को बाद में क्रेन की सहायता से नाले से बाहर निकालवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर-63 के रहने वाले पांच दोस्त कार में सवार होकर हापुड़ क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह से लौटते समय रात में करीब 11 बजे रामपुर सर्विस रोड के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। ऐसे में कार पहले साइड डिवाइड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.